फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two dead including brother-in-law in road accidents, brother-in-law injured

सड़क हादसों में साले समेत दो की मौत, जीजा घायल

Thu, 12 Mar 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two dead including brother-in-law in road accidents, brother-in-law injured
नवाबगंज/ आसीवन(उन्नाव)। अजगैन व आसीवन थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, एक घायल हो गया। अजगैन थाना क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित हो खंती में पलट गई। हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गए। होली त्योहार पर साला मुंबई से घर लौटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हादसा 1
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी संजीत कुमार (28) पुत्र सत्यप्रकाश इसी कोतवाली क्षेत्र के बह्मनाखेड़ा गांव निवासी बहनोई विश्वनाथ (30) के साथ बुधवार को अपने मामा के यहां अजगैन के धौकलखेड़ा गांव जा रहा था। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के ओगरापुर मार्ग पर एक अंधे मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो सड़क किनारे खंती मे गिर गई। हादसे में संजीत की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि बहनोई विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा गया। जहां पर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार संजीत ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। वह मुंबई मे एक प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर था। होली त्योहार पर वह तीन दिन पूर्व ही मुंबई से लौटा था। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मां सावित्री व छोटा भाई गेदेंलाल को रोरोकर बुरा हाल है। पिता सत्यप्रकाश पेशे से किसान हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा 2
आसीवन थाना क्षेत्र के छेदीलालखेड़ा गांव निवासी दीपक (18) पुत्र सुंदर लखनऊ स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में काम करता था। बुधवार सुबह फैक्टरी जाने के लिए गांव से बाइक से निकला। सरोजनी नगर लखनऊ में पीछे से डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस से सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई शैलेंद्र भाई की मौत पर बिलख उठा। परिजनों के अनुसार होली त्योहार पर घर आया था और बुधवार को त्योहार मनाने के बाद वापस फैक्टरी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed