फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two administrative officers embattled

दो प्रशासनिक अफसरों में ठनी

Sun, 24 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 24 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

जनपद में तैनात दो शीर्ष प्रशासनिक अफसरों में तनातनी

विज्ञापन
सार्वजनिक होने लगी है। इससे आफिस का माहौल भी गर्म हो गया है। सीनियर अफसर के जूनियर के ‘पर’ कतरने के बाद से स्थितियां काफी गंभीर हो गई हैं। सरकारी दफ्तरों में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि इस मामले में दोनों पक्ष खुले तौर पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।

तीन दिन पहले एक बैठक में सीनियर अफसर ने जूनियर को उनकी कार्यशैली पर जमकर फटकार लगाई थी। वहां मौजूद एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आला अफसर ने जूनियर को बैठक में ही आड़े हाथों लिया था। कार्यशैली समेत कई अन्य बिंदुओं पर उनकी क्लास ली थी।

इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। दो दिन पहले जनपद के उच्चाधिकारी ने अधीनस्थ जूनियर के ‘पर’ कतर दिए। सीनियर द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। उधर, ‘पर’ कतरे जाने से जूनियर ने भी रार ठान ली। दो प्रशासनिक अफसरों के बीच तनातनी का मामला सुर्खियों में आ गया है।

शनिवार को पूरे दिन दोनों अफसराें के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी इस मामले में ही बात करते रहे। अधिकांश कर्मचारियों ने जूनियर पर हुई इस कार्रवाई को सही बताया। सूत्रोें का कहना है कि जिस अफसर के अधिकारों में कटौती की गई है, वे पिछले दिनों खनन व राजस्व के कुछ मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed