फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck trampled the girl who fell from the bike after the collision, brother-in-law and brother injured

Unnao News: टक्कर के बाद बाइक से गिरी युवती को ट्रक ने रौंदा, जीजा व भाई घायल

Tue, 09 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 09 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Truck trampled the girl who fell from the bike after the collision, brother-in-law and brother injured
बांगरमऊ। क्षेत्र के बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि उसका भाई और बाइक चला रहे जीजा की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना माधौगंज क्षेत्र के ग्राम तपनौर निवासी रामपाल सोमवार शाम बांगरमऊ क्षेत्र के गाव शहबाजपुर निवासी साली पूजा उर्फ बउवा (18) पुत्री लल्लू और 10 वर्षीय साले आयुष को बाइक में बैठाकर बांगरमऊ कस्बा निवासी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में पंचूपुरवा गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पूजा उछलकर सड़क पर गिर गई, इसी दौरान ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। वहीं रामपाल और आयुष घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन

मौरावां। थानाक्षेत्र में सोमवार शाम को मौरावां बछरावां मार्ग पर दुंदपुर रजबहा नहर पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरुण उर्फ झूरी(18) व राजेंद्र कुमार निवासी महरानीखेड़ा सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के समय बाइक सवार किसी काम से हिलौली जा रहे थे। टक्कर मारकर पिकअप मौके से निकल गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed