{"_id":"6591a4e3d35f806bb40c3008","slug":"truck-owner-brothers-beat-up-driver-for-demanding-dues-unnao-news-c-221-1-sknp1055-7986-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बकाया मांगने पर ट्रक मालिक भाईयों ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बकाया मांगने पर ट्रक मालिक भाईयों ने चालक को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बकाया मांगने पर ट्रक मालिक दो सगे भाईयों ने चालकों के साथ मारपीट की। गुस्साए चालकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हालांकि 15 मिनट में ही पुलिस पहुंच गई और ट्रकों को रास्ते से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया। मारपीट करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र निवासी शकील शुक्लागंज निवासी ट्रांसपोर्टर भाईयों का ट्रक चलाता है। उसके अलावा औरैया के बेला क्षेत्र के याकूबनगर निवासी 22 वर्षीय राशिद भी इन्हीं का ट्रक चलाता है। दोनों ट्रक चालकों का आरोप है कि वह डेढ़ साल से ट्रक चला रहे हैं। रविवार दोपहर तीन बजे कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सदर क्षेत्र के सिंगरोसी के आगे स्थित मोटर मालिक के कार्यालय के बाहर ट्रक खड़े कर दिए। चालक शकील व राशिद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मोटर मालिक से डेढ़ माह का करीब तीस हजार रुपया बकाया मांगा और न देने पर ट्रक ना चलाने की बात कही। इसपर मोटर मालिक दो सगे भाइयों ने पांच-पांच हजार रुपये लेकर ट्रक चलाने को कहा, मना करने पर दोनों की पिटाई से शकील सड़क पर गिर गया। अन्य चालकों ने विरोध करते हुए अपने ट्रकों को हाईवे पर खड़े कर दिए। इससे जाम लगने लगा। पुलिस ने ट्रकों को हाईवे से हटवाकर यातायता सामान्य कराया और मारपीट के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल चालक शकील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल प्रमोद मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।