फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck mounted on expressway railing, driver-cleaner injured

Unnao Accident: एक्सप्रेसवे की रेलिंग पर चढ़ा ट्रक, चालक-क्लीनर गंभीर घायल, दो घंटे तक यातायात रहा प्रभावित

Sun, 09 Jul 2023 03:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Jul 2023 03:20 PM IST
सार

पीडा की रेस्क्यू टीम ने घायल चालक व क्लीनर को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। साथ ही क्रेन की सहायता से किसी प्रकार से ट्रक को रास्ते से हटवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Truck mounted on expressway railing, driver-cleaner injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में गोंडा से मध्यप्रदेश जा रहा ट्रक एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गया। घटना में चालक और क्लीनर घायल हो गए। क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन

अयोध्या जिले के थाना हैदरगंज के गांव सेमरी बल्लीपुर निवासी चालक मनीष कुमार (45) साथी क्लीनर आलोक सिंह (28) गोंडा से सीमेंट के गमले लादकर भिंड मुरैना जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव गढ़ा के पास सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायल चालक व क्लीनर को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। साथ ही क्रेन की सहायता से किसी प्रकार से ट्रक को रास्ते से हटवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed