फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck jammed under construction, Purva-Unnao road jammed for three hours

निर्माणाधीन मार्ग में धंसा ट्रक, पुरवा-उन्नाव मार्ग तीन घंटे जाम

Sat, 21 Mar 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Truck jammed under construction, Purva-Unnao road jammed for three hours
निर्माणाधीन पुरवा-उन्नाव मार्ग पर धसे ट्रक को निकालती क्रेन। - फोटो : UNNAO
असोहा(उन्नाव)। निर्माणाधीन पुरवा-उन्नाव मार्ग पर डाली गई मिट्टी में ट्रक फंसने से यातायात बाधित हो गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन के जरिए ट्रक निकलवाकर 3 घंटे बाद जाम खुलवाने में सफलता पाई।
विज्ञापन

पुरवा तहसील क्षेत्र के जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले पुरवा-उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था ने मार्ग को खोद डाला है। वहीं, बड़े वाहनों को निकलने के लिए जो वैकल्पिक मार्ग बनाया गया उसकी न तो मरम्मत की जा रही और ना ही रोलिंग। परिणामस्वरूप मार्ग से निकलने वाले ट्रक आदि बड़े वाहन आए दिन फंस रहे हैं जिसके चलते जाम लग रहा है। शनिवार को निर्माणाधीन मार्ग में तौरा के पास सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के चक्कर में दूसरा ट्रक फं स गया। ट्रक फ ंसने से पुरवा और उन्नाव दोनों ओर से बड़े व छोटे वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

मार्ग पर जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से 3 घंटे बाद ट्रक को बाहर निकाला। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। निर्माण कार्य कर रही संस्था ने पुरवा-उन्नाव मार्ग को एक ओर खोद दिया गया और वाहनों के निकलने के लिए आधी सड़क पर मिट्टी डालकर वैकल्पिक व्यवस्था की है लेकिन सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। जिन्हें कार्यदायी संस्था द्वारा इनको भरा नहीं जाता और ना ही रोलिंग की जाती जिससे वाहन आए दिन फं स जाते हैं। मार्ग पर पानी का भी छिड़काव न होने से राहगीर को दिनभर धूल खानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed