फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck driver resident of Maurawan arrested for smuggling of banned syrup

Unnao News: प्रतिबंधित सिरप की तस्करी में मौरावां निवासी ट्रक चालक गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Truck driver resident of Maurawan arrested for smuggling of banned syrup
उन्नाव। नशे में प्रयोग होने के कारण प्रतिबंधित किए गए कोडिनयुक्त फेंसेडिल कफ सिरप की तस्करी में यूपी एसटीएफ ने मौरावां थाना क्षेत्र निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। चालक 52 पेटी (20,800 शीशी) सिरप लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था।
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने बिहार, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में तस्करी किए जा रहे प्रतिबंधित, कोडिनयुक्त औषधि फेंसेडिल कफ सिरप की धर पकड़ के लिए एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम काफी दिनों से प्रयास कर रही थी। लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर से एक ट्रक में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप को कूच बिहार और पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

एसटीएफ निरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी और औषधि विभाग के निरीक्षक नीलेश कुमार शर्मा ने टीम के साथ मिलकर हरियाणा प्रांत के पंजीकरण नंबर के ट्रक को लखनऊ के सुल्तानपुर बाईपास पर अहिमामऊ के पास ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई। उसमें 52 पेटी सिरप बरामद हुआ। एसटीएफ निरीक्षक के अनुसार ट्रक चालक अपना नाम धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा जिला उन्नाव थाना मौरावां के अकोहरी गांव का निवासी बता रहा है। उसने एसटीएफ को बताया कि ट्रक फरीदाबाद निवासी संतोष यादव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह हरियाणा और दिल्ली से सेनेटरी का माल लेकर असम जा रहा था। नई दिल्ली के बदरपुर आगरा जिला निवासी रॉविन सिंह मिले थे। उन्होंने लखनऊ ट्रांसपोर्टनगर से कुछ सामान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार पहुंचाने को कहा था। लखनऊ पहुंचकर रॉविन द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर कुछ लोग मिले और ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम से सिरप के गत्ते लोड कराए।

बताया कि सिरप के गत्ते पश्चिम बंगाल पहुंचाने पर उसे 30 हजार रुपये मिलते। वह इससे पहले भी कई बार सिरप पहुंचा चुका है। टीम ने ट्रक चालक धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसटीएफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
मौरावां एसओ चंद्रकांत सिंह ने बताया कि अकोहरी गांव निवासी एक ट्रक चालक की लखनऊ में गिरफ्तार होने की जानकारी मिली है। घटना उन्नाव की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed