फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck collided with road-bound dumper, cleaner killed

सड़क घेरकर खड़े डंपर से भिड़ा ट्रक, क्लीनर की मौत

Sat, 21 Mar 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with road-bound dumper, cleaner killed
नवाबगंज(उन्नाव)। अजगैन-मोहान लिंक मार्ग पर गुरुवार देर रात सड़क घेरकर खड़े डंपर में तेज रफ्तार ट्रक पीछे से भिड़ गया। हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग निकले। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर को बचाने की कोशिश में ट्रक सड़क घेरकर खड़े डंपर से टकरा गया। पुलिस ने क्लीनर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अजगैन-मोहान लिंक मार्ग पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई गांव स्थित एक ढाबा के पास से होकर गुरुवार रात एक मौरंग से भरा ट्रक मोहान की ओर जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के नवई गांव के एक ढाबे के समीप मोहान की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर को बचाने की कोशिश में ट्रक सड़क घेरकर खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में ट्रक के क्लीनर कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी राहुल (22) पुत्र चेतराम की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

वहीं, ट्रैक्टर और डंपर को भी चालक घटनास्थल से लेकर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज राजीव दीक्षित ने ट्रक में फंसे शव को बाहर निकलवाया। ट्रक के नंबर से उसके मालिक से संपर्क कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दिलवाई। हल्का इंचार्ज राजेश दीक्षित ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed