फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Trees broken by heavy thunderstorms with rain, traffic affected

बारिश के साथ तेज आंधी से पेड़ टूटे, यातायात प्रभावित

Mon, 29 Jun 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Trees broken by heavy thunderstorms with rain, traffic affected
उन्नाव/चकलवंशी(उन्नाव)। बारिश के साथ तेज आंधी से कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। आधे घंटे की झमाझम बारिश से शहर में कई सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। वहीं, बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 5.30 बजे अचानक मौसम ने पलटी खाई और आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते हरदोई-उन्नाव मार्ग पर पेड़ गिर गया। जिससे इस मार्ग पर यातायात बंद हो गया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। माखी थानाक्षेत्र के रामसिंहखेड़ा तिराहा के पास सड़क पर जामुन का पेड़ गिर गया, साथ ही दो बिजली के पोल टूट गए। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग में वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ की डाल काट कर हटाया। करीब दो घंटे मार्ग जाम रहा। शहर में तेज बारिश से बंदूहार, गांधीनगर, कल्याणी, पूरननगर, आदर्शनगर, एबीनगर में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

उधर, पीडीनगर उपकेंद्र में लगे पावर ट्रांसफार्मर की मरम्मत से एबीनगर, पीडीनगर, आदर्शनगर के साथ मोतीनगर में भी कई घंटे तक बिजली गुल रही। उपकृषि निदेशक डा. नंदकिशोर ने बताया कि कृषि मौसम वैज्ञानिक ने 1 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। सोमवार को भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसलिए किसान धान के पौध की रोपाई करें। साथ ही मक्का, ज्वार, मूंगफली आदि फसलों की बुवाई रुककर करें। रविवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरावां संवाददाता के अनुसार, शनिवार रात 11 बजे अचानक चली तेज हवा में यूकेलिप्टस के पेड़ गिरने से 33 हजार केवी की विद्युत लाइन बंद हो गई। जिससे क्षेत्र के कई गांवों में 16 घंटे तक बिजली संकट रहा। विद्युत उपकेंद्र हिलौली के अवर अभियंता उमेश कुमार यादव ने बताया कि पहले पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। बाद में रोस्टिंग शुरू हो गई थी। रविवार दोपहर 3.15 बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed