फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traveling on Kanpur-Lucknow Highway will be easy, asphalting of uprooted road is being done

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर होगा आसान, उखड़ी सड़क का कराया जा रहा डामरीकरण

Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 21 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traveling on Kanpur-Lucknow Highway will be easy, asphalting of uprooted road is being done
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बसीरतगंज के नजदीक छूटी दो सौ मीटर सड़क का डामरीकरण शुरू हो गया है। इस काम में फिलहाल दो से तीन दिन का समय लगेगा। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हाईवे पर सोनिक से बसीरतगंज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास का निर्माण होने से पिछले साल अक्तूबर में दो सौ मीटर में रूट डायवर्जन लागू किया गया था। इसके चलते एक ही लेन से वाहनों को निकाला जा रहा था। इससे अक्सर हाईवे पर जाम के हालात बनते थे। अंडरपास पर दोनों तरफ 16-16 गर्डर रखने के कारण तीन बार रूट डायवर्जन की तारीख बढ़ाई गई। इसी माह की शुरुआत में अंडरपास निर्माण के बाद रूट डायवर्जन समाप्त हो गया था। इसके बाद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हुआ था। इसके लिए हाईवे के दोनों तरफ सोनिक से बसीरतगंज के बीच सड़क की एक परत उखाड़ दी गई थी। बीच में बारिश हो जाने से डामरीकरण नहीं शुरू हो सका था। इधर, दो दिन से मौसम साफ रहने के बाद रविवार से कार्यदायी संस्था पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रालि ने डामर बिछाने का काम शुरू करा दिया। संस्था के साइट इंजीनियर अभय कुमार ने बताया कि डामरीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। दो से तीन दिन में दोनों तरफ डामरीकरण का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


----
कांवड़ यात्रा को लेकर लागू रूट डायवर्जन से हाईवे पर कम रहे वाहन
सोनिक। सावन के प्रत्येक सोमवार पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर एक दिन पहले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन की व्यवस्था शुरू की गई है। इसको लेकर रविवार को भी आजाद नगर व गदनखेड़ा बाईपास के पास भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। इसके चलते कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही चौकी तिराहे पर वाहनों की संख्या कम रही। इससे तिराहे पर सन्नाटा रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed