फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Training of personnel for brainstorming

कार्मिकों की ट्रेनिंग के स्थान के लिए माथापच्ची

Tue, 10 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 10 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Training of personnel for brainstorming
ट्रेनिंग के लिए एसवीएम कालेज में जगह देखते सीडीओ, पीडी, डीडीओ व डीआईओएस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव कराने वाले कार्मिकों की ट्रेनिंग के लिए स्थान को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। सीडीओ ने मातहतों के साथ दो विद्यालयों और निराला प्रेक्षागृह आदि का जायजा लिया। उन्होंने कक्षों की लंबाई व चौड़ाई समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी ली।

मालूम हो कि जिले में 19 फरवरी को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव कराने के की जिम्मेदारी 11052 कर्मचारियों के कंधों पर होगी। इन कार्मिकों को चुनाव की ट्रेनिंग दी जानी है। ट्रेनिंग के लिए जिला प्रशासन ने स्थान तलाशने की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को सीडीओ संजीव सिंह ने पीडी रामकृपाल चौधरी, डीडीओ एनबी सविता, डीआईओएस राकेश कुमार के साथ पूरननगर स्थित एसवीएम इंटर कालेज और बाल विद्या मंदिर में जाकर जगह की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जिले में मतदान के लिए 2303 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 20 प्रतिशत यानि 460 बूथ अतिरिक्त हैं। कुल 2763 बूथों पर चार कार्मिक प्रति बूथ के हिसाब से 11052 कार्मिकों की चुनाव में ड्यूटी लगाई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि कार्मिकों की ट्रेनिंग के लिए स्थान के रूप में एसवीएम, बाल विद्या मंदिर और निराला प्रेक्षागृह को देखा गया है। रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। उनकी संस्तुति पर ट्रेनिंग के लिए स्थान का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed