{"_id":"56fc29d74f1c1bc472f007ce","slug":"trafficam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर भीषण जाम से शहरी हलाकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर भीषण जाम से शहरी हलाकान
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
जाम लगा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह करीब दस बजे हरदोई की ओर जा रहा एक गैस टैंकर और विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक कुछ देर के लिए जाम में फंसे तो कुछ ही देर में पूरा शहर जाम में जकड़ गया। हालत यह रही ओवरबिज्र से बड़ा चौराहा तक और दूसरी तरफ आवास-विकास बाईपास तक वाहनों की कतारें लग गईं। सुबह नौ बजे लगा जाम करीब दो घंटे बाद कुछ देर के लिए खुला इसके बाद पहले निकलने की होड़ में ट्रक और डंपर आमने-सामने हो गए और एकबार फिर जाम लग गया। करीब दो बजे बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हाईकोर्ट के जज की गाड़ी भी जाम में फंसी रही। हालत यह रही बुधवार को सुबह से शाम तक शहर में हर तरफ जाम रहा।
इनसेट
कचहरी क्रासिंग बंद होने से बढ़ी समस्या
यातायात प्रभारी अवनीश यादव ने बताया कचहरी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज काम जारी होने से रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया है। इससे हरदोई रोड ओवरब्रिज पर शहर और हरदोई मार्ग का ट्रैफिक चल रहा है। बताया कि जाम न लगे इसके लिए पुल के दोनों ओर अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है। लेकिन पहले निकलने की होड़ में बार-बार जाम लगता है।