{"_id":"6849c38c9ece35bad609039e","slug":"traffic-on-the-highway-crawled-for-five-kilometers-throughout-the-day-unnao-news-c-221-1-sknp1054-132445-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर पांच किलोमीटर में दिन भर रेंगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर पांच किलोमीटर में दिन भर रेंगा यातायात
विज्ञापन
उन्नाव। करीब बीस दिन से बंद हाईवे की सड़क बनाने का काम बुधवार को निर्माण एजेंसी ने बिना तैयारी शुरू करा दिया। हाईवे पर दो किलोमीटर में दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से निकाला गया। इससे से पांच किलोमीटर में सात घंटे तक जाम के हालात बने रहे। जाम में फंसे वाहन सवार तेज धूप में तपते रहे। हल्के वाहन गांवों के रास्ते से निकले।
कई साल से खस्ताहाल लखनऊ-कानपुर हाईवे की सड़क को बनाने के काम में एनएचएआई की सुस्ती मुसीबत बनी है। सड़क की ऊपरी परत उखाड़ कर नई सड़क (ओवर-ले) बनाई जा रही है। एनएचएआई ने जीएस एक्सप्रेस नाम की निर्माण एजेंसी को 92 करोड़ का ठेका दिया है। सुस्ती का आलम यह है कि अक्तूबर 2024 से सड़क बनाने का काम शुरू हुआ जो सात महीने बाद भी पूरा नही हो सका है। अभी भी पहली ओवर-ले का काम करीब 10 किलोमीटर बाकी है। निर्माण एजेंसी तेज गर्मी होने से काम न हो पाने की बात कह कर करीब बीस दिन से काम बंद कर रखा था।
बुधवार को सोनिक मोड़ से बिचपरी गांव के सामने तक एक लेन को बंद करके सड़क बनाने का काम शुरू किया। इससे दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से निकालने से सुबह दस बजे से यातायात रेंगने लगा। जाम में फंसे वाहन सवार बशीरतगंज सहित आसपास के अन्य गांवों के अंदर से निकले। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
एनएचआई के इंजीनियर अभय कुमार ने बताया कि करीब तीन किलोमीटर का बचा है। अगले महीने से दूसरी ओवर ले काम शुरू कराया जाएगा। बताया कि यातायात संचालन के लिए पर्याप्त कर्मी लगाए जाते हैं। लेकिन हाईवे का ट्रैफिक होने से जाम लग जाता है।
--
हाईवे पर लगने वाले जाम को लेकर पुलिस अलर्ट
- लखनऊ में होने वाले पुलिस आरक्षी नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम के लिए बनाया प्लान
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नागरिक पुलिस आरक्षी के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री 15 जून को लखनऊ में नियुक्ति पत्र देंगे। इसमें प्रदेश के सभी चयनित महिला व पुरुष अभ्यर्थी पहुंचेंगे। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने हाईवे को दो जोन में बांटा है और 200 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट किया गया है।
पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री 15 जून को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र देंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों के चयनितों को लखनऊ भेजा जाएगा। उन्नाव के अलावा बुलंदशहर और कासगंज के अभ्यर्थी भी एक दिन पहले 14 जून को उन्नाव आएंगे और यहां रात में रुकेंगे और अगले दिन सुबह चार बजे लखनऊ भेजा जाएगा। इसके लिए हाईवे के आसपास 15 विश्राम स्थल बनाए गए हैं।
हाईवे पर जाम की समस्या को देखते हुए जिले की 82 किलोमीटर हाईवे को दो जोन में बांटा गया है। हर जोन में तीन सेक्टर होंगे। सीओ, संबंधित थाना प्रभारी के अलावा 200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एसपी दीपक भूकर ने दमकल और क्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। पीआरवी को लगातार गश्त करने और कोई वाहन सड़क पर न खड़ा होने दें। हाईवे पर तीन स्थानों पर क्रेन की भी व्यवस्था की गई है।