फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traffic diversion failed, it took one and a half hours to travel two km

ट्रैफिक डायवर्जन फेल, दो किमी के सफर में लगे डेढ़ घंटे

Tue, 22 Feb 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversion failed, it took one and a half hours to travel two km
उन्नाव। मतदान कराने जा रहे कर्मचारियों, उनके वाहनों और आम जनता को जाम से बचाने के सारे इंतजाम मंगलवार को फेल दिखे। ट्रैफिक डायवर्जन मजाक साबित हुआ।
विज्ञापन

चौथे चरण का मतदान कराने के लिए दोस्ती नगर स्थित अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र से जैसे ही पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हुईं, वैसे ही जाम की स्थिति बनने लगी।
देखते देखते हाईवे बाइपास से शहर के हरदोई पुल और दोस्तीनगर तक पांच किमी लंबा जाम लग गया। उन्नाव हरदोई मार्ग से चकलवंशी चौराहा तक अनियंत्रित यातायात की स्थिति शाम तक नहीं सुधरी। इस मार्ग पर दो किलोमीटर का सफर डेढ़ से दो घंटे में तय हुआ।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां लेकर जाने वाले वाहनों के लिए दोस्ती नगर स्थित अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर पार्किंग स्थल बनाए थे। बावजूद इसके उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बस व अन्य वाहन आड़े तिरछे खड़े किए गए। इससे हालात बिगड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना सफर करने वाले राहगीर खेतों के रास्ते गंतव्य को निकलने के लिए मजबूर रहे। अब्बासपुर से दोस्तीनगर बैरियर तक दो किमी की दूरी तय करने में भी डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा।
दोस्ती नगर से हरदोई पुल जाने वाले मार्ग पर भी जमा रहा, लेकिन यहां ट्रैफिक कर्मियों की मौजूदगी होने से रुक-रुककर यातायात चलता रहा।
शहर के विभिन्न स्कूलों में रोके गए पुलिस बल को लेकर एक साथ बसों के निकलने से छोटा चौराहा से रोडवेज बस स्टाफ व हरदोई पुल से आवास विकास तक जाम लगा रहा।
यात्री वाहनों का टोटा, परेशान रहे मुसाफिर
उन्नाव। तहसील और ब्लाक रूट पर चलने वाले निजी वाहन चुनाव में चले जाने से मंगलवार को भी यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सवारी साधन न मिलने पर लोगों ने भाड़ा ढोने वाले वाहनों का सहारा लिया।
विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने व अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रशासन ने 813 बड़े और 822 छोटे वाहन अधिग्रहीत किए हैं। इनमें टाटा मैजिक, टेंपो, निजी बसें व अन्य यात्री वाहन शामिल हैं।
इससे पुरवा, हसनगंज, बीघापुर, सफीपुर, बांगरमऊ तहसील व नवाबगंज, अचलगंज, मियागंज, पड़री के रूट पर यात्रियों को परेशानी हुई। टेंपो व बस स्टैंड पर लोग घंटों इंतजार करते रहे।

कानपुर लखनऊ हाईवे एक घंटे रहा जाम
सोनिक। कानपुर लखनऊ हाईवे पर रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के निकट वाहनों के बेतरतीब खडे़ होने से दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वर्कशॉप मोड़ पर जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन गलत दिशा से जाने लगे।
इसके कारण लंबा जाम लग गया। कट से मुड़ने के कारण जाम की समस्या गहरा गई। दही थाना पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed