फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traffic crawled again for nine hours on Kanpur-Lucknow highway

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर फिर नौ घंटे रेंगा यातायात

Tue, 22 Oct 2024 03:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic crawled again for nine hours on Kanpur-Lucknow highway
उन्नाव/सोनिक। हाईवे पर सड़क बनाने के काम से लगातार दूसरे दिन जाम लगा। चार किलोमीटर तक सड़क की एक लेन ब्लाक होने से नौ घंटे तक यातायात रेंगता रहा। 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे के नवीनीकरण का ठेका लेने वाली एजेंसी कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर सड़क बना रही है। सड़क की खोदाई और इसके बाद 30 सेंटीमीटर की नई पर्त बिछाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सोनिक मोड़ से पॉवर हाउस तक चार किलोमीटर सड़क को सुबह नौ बजे से ब्लाक करके काम शुरू कराया गया।
सप्ताह का पहला दिन होने से सुबह से हाईवे पर यातायात अधिक रहा। इससे दही चौकी तिराहा से चमरौली तक करीब 10 किलोमीटर में यातायात रेंगता रहा। दोनों तरफ के वाहन एक ही लेन (लखनऊ से कानपुर जाने वाली) से निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी की ओर से डायवर्जन प्वाइंट पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से पहले निकलने की होड़ में यातायात कई बार उलझता रहा।
जिसे सामान्य करने में पुलिस को घंटों पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed