फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   trader died in accident

उन्नााव: टेंपो की टक्कर से किराना व्यवासायी की मौत

Sun, 17 Jul 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
trader died in accident
चकलवंशी। तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से किराना व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी बेचेलाल (65) की माखी के पावा चौराहे पर किराना की दुकान थी। गत मंगलवार को उनके छोटे भाई सुरेश की पत्नी माधुरी की बीमारी से मौत हो गई थी। शनिवार सुबह परिजन पूजन करने जा रहे थे। चौराहे के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बेचेलाल को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। टेंपो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed