फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tractor-trolleys banned in Shiv Shobha Yatras, meat shops will remain closed

Unnao News: शिव शोभा यात्राओं में ट्रैक्टर-ट्राली पर रोक, बंद रहेंगी मीट की दुकानें

Sat, 22 Feb 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolleys banned in Shiv Shobha Yatras, meat shops will remain closed
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।  - फोटो : अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
उन्नाव। विकास भवन सभागार में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर शांति, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। सभी से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि शोभा यात्रा से जुड़े मार्गों की जल्द से जल्द मरम्मत करा ली जाए।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी ने धर्म गुरूओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। शिवरात्रि पर्व पर निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। डीएम ने निकायों के अधिशासी अधिकारियों तथा डीपीआरओ को शिवालयों और शोभायात्राओं के रूट में साफ-सफाई, पेयजल, रास्तों की मरम्मत आदि कार्य प्रमुखता से कराने के निर्देश दिए। एसडीएम, सीओ एवं थाना प्रभारियों को शोभा यात्राओं की पर्याप्त सुरक्षा और यातायात के पर्याप्त इंतजाम कराने के निर्देश दिए। यात्रा के मार्ग में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। लोगों से पर्व के दौरान सावधानी व सतर्कता बनाए रखने और पर्व को सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, इसलिए लाउडस्पीकर का प्रयोग नियंत्रित तरीके से करें। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि सभी जुलूस व शोभायात्राएं परंपरागत रूट से ही निकाली जाएं। जुलूस के दौरान डीजे पर विवादित गाने न बजाए जाएं। जुलूस व शोभायात्राओं में ट्रैक्टर-ट्राॅली का उपयोग न करें। मीट की दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम (वि/रा) सुशील कुमार गोंड, एडीएम (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, एएसपी अखिलेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, सीओ सिटी सोनम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed