{"_id":"5aad60c34f1c1b91778b6070","slug":"tractor-kills-three-including-two-girl-students-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने दो छात्राओं समेत तीन को रौंदा, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने दो छात्राओं समेत तीन को रौंदा, एक की मौत
unnao
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज से परीक्षा देकर लौट रहीं दो छात्राओं व एक वृद्ध को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। एक छात्रा की घटनास्थल पर मौत हो गई। दूसरी छात्रा व वृद्ध गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बारासगवर थानाक्षेत्र के ऊंचगांव में चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय में सुमेरपुर के छांछीराईखेड़ा के एमजी कालेज का सेंटर है। शनिवार को अचलगंज के सैदपुर निवासी छात्रा कोमल (20) पुत्री राकेश अपनी सहेली बेथर निवासी कोमल (21) पुत्री सुखलाल के साथ दोपहर की पाली की परीक्षा देकर चौराहे से बस पकड़ने जा रही थीं। भगवंतनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्राओं को टक्क र मार दी।
ट्रैक्टर ने साइकिल से जा रहे रायबरेली जिले के थाना सरेनी के गांव मैलासपुर निवासी रामलाल साहू (65) को भी रौंद दिया। हादसे में कोमल पुत्री सुखलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोमल पुत्री राकेश व रामलाल घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल छात्रा व वृद्ध को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल कोमल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि ट्रैक्टर चंदनखेड़ा के मंटू सिंह पुत्र परमेश्वर का है। थानाक्षेत्र के ही गांव अंगदखेड़ा निवासी बूटा सिंह पुत्र उदयवीर सिंह को हिरासत में लिया गया है। ट्रैक्टर ईंटें उतारकर आ रहा था। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।