फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Topper made Nirmal

निर्मल ने लहराया परचम

Tue, 26 May 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 26 May 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Topper made Nirmal

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) के  12वीं परीक्षा परिणाम मेें आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम के छात्र निर्मल सिंह ने परचम लहराया। इन्होंने 95.4 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


वहीं केंद्रीय विद्यालय के छात्र अश्वनी द्विवेदी 95 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर भी इसी विद्यालय के छात्र अक्षत अस्थाना ने 93.2 फीसदी अंक लाकर अपना कब्जा किया है।
विज्ञापन


दोपहर अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राएं नेट कैफों पर पहुंच गए थे। नेट की गति धीमी होने के कारण
लगभग ढाई बजे दो विद्यालयों का परीक्षा परिणाम सामने आ सका। वहीं केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम देर शाम छह बजे निकल सका।

आदर्श विद्या मंदिर गीतापुर में परीक्षा परिणाम निकलने के साथ ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी विद्यालय के छात्र निर्मल सिंह का जिले में प्रथम स्थान आने पर फोन से ही लोगों ने बधाइयां देना शुरू कर दीं। मेधावी बच्चों को मिली सफलता पर घर वालों ने भी खुशियां जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर बनने का है सपना
सीबीएसई इंटर के परीक्षा परिणाम में 95.4 फीसदी अंक लाकर जिले में अव्वल रहे आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम के छात्र निर्मल सिंह ने यह सफलता सात घंटे की कड़ी मेहनत से हासिल की है।

निर्मल को फिजिक्स में 95, केमेस्ट्री में 97, मैथ में 96, कंप्यूटर में 97, अंग्रेजी में 92 व फिजिकल एजुकेशन में 71 अंक मिले हैं। पिता जय सिंह खंड शिक्षाधिकारी हैं। माता सरिता देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधान टीचर हैं। निर्मल अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं।

निर्मल को किताबें पढ़ना व चेस खेलना पसंद है। इसके अलावा निर्मल ने दो बार ओलंपियाड में भी अपना परचम लहराया है। प्रथम ओलंपियाड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 35वीं रैंक व दूसरे ओलंपियाड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 20 वीं रैंक हासिल की है। निर्मल ने बताया कि उसका सपना इंजीनियर बनने का है और इसकी तैयारी वह कानपुर में करेंगे। 

इंजीनियर बनने का­ सपना है-आशुतोष
आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम के छात्र आशुतोष सिंह परिहार ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 89.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

अंग्रेजी में 95, कंप्यूटर में 84, फिजिक्स में 86, केमेस्ट्री में 95, मैथ में 86 व फिजिकल एजुकेशन में 81 अंक मिले हैं। पिता रामनरेश सिंह जल निगम में कर्मचारी और मां मालती सिंह गृहणी हैं। उसने यह सफलता छह घंटे की पढ़ाई से हासिल की है। आशुतोष का सपना इंजीनियर बनने का है।

बीटेक करने की इच्छा
आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम के छात्र अमनराज ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 89.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं।मैथ में 95, फिजिक्स में 95, केमेस्ट्री में 93, अंग्रेजी में 88 व फिजिकल एजुकेशन में 76 फीसदी अंक मिले हैं।

उसने यह सफलता सात घंटे की पढ़ाई से हासिल की है। पिता उमेशचंद्र अधिवक्ता और मां बीना देवी गृहणी हैं। अमनराज बताते हैं कि वह बीटेक में जाने के लिए कानपुर में तैयार करेंगी। खिलाड़ियों में उनकी पसंद सचिन तेंदुलकर है।


सीएस की तैयारी करूंगी-कृतिका
आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा कृतिका गुप्ता ने 84 फीसदी अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। पिता शिव सागर गुप्ता बिजनेसमैन हैं। माता सीमा गुप्ता गृहणी हैं। कृतिका कहती हैं कि वह सीएस के लिए तैयारी करना चाहती हैं। इसके लिए वह कानपुर से कोचिंग भी करेगी। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed