{"_id":"aec1a1f7af840475bf6132c6cb283862","slug":"toilet-make-every-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के घरों में शौचालय की जानकारी लें बीईओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के घरों में शौचालय की जानकारी लें बीईओ
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के घर में शौचालय है कि नहीं इसकी जानकारी बीईओ करेंगे। यदि शौचालय नहीं है तो बच्चों को माता-पिता से शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें। इतना ही नहीं जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में भी शौचालयों की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करा ली जाए।
विज्ञापन
यह निर्देश एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने शुक्रवार की शाम को बीएसए कार्यालय में बीईओ के साथ बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि यदि शौचालय नहीं है तो उसे बनवाने के लिए सरकार इसके लिए 12 हजार रुपये भी देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह 28 जनवरी को जिले के किसी भी परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं इसलिए व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर ली जाए। बैठक के दौरान उन्होंने बीईओ बीघापुर सुषमा सिंह को सचिव के छुट्टी के आदेश के बाद भी विद्यालयों की क्रास चेकिंग कराने पर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
यहां उन्होंने अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। बीईओ ने एडीबेसिक को बताया कि उन्हें अक्टूबर माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस पर उन्होंने लिखित रूप में देने के लिए कहा साथ ही यह आश्वासन दिया कि वित्त नियंत्रक से बात कर जल्द ही वेतन दिलाया जाएगा।
बीईओ को निर्देश दिए कि वह सुबह 10 बजे विद्यालय निरीक्षण के लिए पहुंचे ताकि बच्चों को भी समय का ज्ञान हो सके। जब बीईओ समय से पहुंचेंगे तो टीचर भी लापरवाही नहीं कर सकेगा। इस दौरान सोलह विकासखंडों के बीईओ मौजूद रहे।