फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Today thunders bulldozer

समयसीमा समाप्त, आज गरजेगा बुलडोजर

Sun, 21 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 21 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Today thunders bulldozer

उन्नाव। प्रशासन की ओर से निर्माणों को स्वयं तोड़ने के लिए तय समय सीमा शनिवार शाम समाप्त हो गई। शनिवार को व्यापारियों ने अपने अवैध निर्माणों को तोड़ने का काम युद्धस्तर पर किया। रविवार को बुलडोजर गरजेगा।

विज्ञापन


कचहरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन आरओबी व सर्विस लेन की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए बड़ा चौराहा स्थित दुकानदारों को नोटिस भेजे गए थे। इसमें सभी को शनिवार शाम तक अपने निर्माणों को स्वयं तोड़ लेने की समय सीमा निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


कहा गया था कि इसके बाद रविवार को उनकी दुकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया जाएगा। प्रशासन के सख्त रुख व बुलडोजर से तोडे़ जाने पर होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए अधिकतर स्थानीय दुकानदारों ने अपने निर्माणों को स्वयं ही तोड़ लेने का निर्णय किया और करीब चार दिनों से व्यापारी अपने निर्माणों को तोड़ने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों व भवन स्वामियों ने कहा कि टूटना तो है ही लेकिन यदि हम लोग अपने निर्माणों को स्वयं तुड़वा लेंगे तो उनका नुकसान कम होगा। लोगों ने जिलाधिकारी से उन्हें इन निर्माणों को स्वयं तोड़ने के लिए कुछ और समय देने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed