फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Today the traffic of the city will change

आज बदला रहेगा शहर का यातायात

Fri, 19 Aug 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Today the traffic of the city will change
उन्नाव। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज चार घंटे जिले में रहेंगे। समीक्षा बैठक के बाद विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए जिले के कई मार्गों पर यातायात में बदलाव किया गया है। शहर में गांधीनगर तिराहा से छोटा चौराहा की ओर चार पहिया व अन्य बड़े वाहनों नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को 12:15 बजे विकास भवन पहुंचेंगे। समीक्षा के बाद कुछ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। शाम चार बजे वह लखनऊ वापस जाएंगे। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से डायवर्जन लागू होगा जो मुख्यमंत्री के शहर में रहने तक लागू रहेगा। हरदोई मार्ग पुल से कलक्ट्रेट की तरफ छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

बांगरमऊ की ओर से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को चकलवंशी चौराहे से मियागंज और सरोसी मार्ग से भेजा जाएगा। हाईवे से शहर की ओर वाले वाहनों को बाईपास से अजगैन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वह मोहान, हसनगंज होते हुए बांगरमऊ जा सकेंगे। दोस्तीनगर व कब्बाखेड़ा से उन्नाव की ओर भी वाहन नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed