{"_id":"688e670871401e117604814f","slug":"today-electricity-supply-will-be-disrupted-from-city-to-village-unnao-news-c-221-1-sknp1055-134930-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आज शहर से लेकर गांव तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आज शहर से लेकर गांव तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर से लेकर गांव तक रविवार को बिजली मरम्मत कार्य व पेड़ों की छंटाई की जाएगी। इस दौरान चार से सात घंटे तक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
एसडीओ प्रथम सुशील कुमार ने बताया कि तीन अगस्त को विद्युत उपकेंद्र कब्बाखेड़ा पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होना है। इस दौरान कल्याणी, पूरन नगर, कचहरी, पुलिस लाइन, फायर ट्रेनिंग सेंटर व कटियार कोल्ड स्टोरेज की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं विद्युत उपकेंद्र आवास विकास व ओद्यौगिक क्षेत्र से जुड़े राजेपुर ए ब्लाक, शिवनगर, आटो काम्प्लेक्स, अमीन संस व इकबाल लेदर फीडर के जर्जर तारों की मरम्मत व पेड़ों की कटाई छंटाई का कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीओ सफीपुर एजाज अहमद ने बताया कि कार्य के चलते कस्बा सफीपुर और हफीजाबाद फीडर की आपूर्ति रविवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। मौरावां उपकेंद्र से संचालित फीडर अकोहरी व जेरा की बिजली लाइन के तारों को बदलने का काम रविवार को किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक गांव जेरा, बरौला, रोशनगंज, नयाखेड़ा, लच्छीखेड़ा व नौबस्ता आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति सात घंटे बंद रहेगी।
एसडीओ आसिफ हुसैन अंसारी व जेई निशांत यादव ने बताया कि कार्य तीन से पांच अगस्त तक किया जाएगा। तीनों दिन सात घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
-- -- -
बीघापुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की कल तीन घंटे प्रभावित रहेगी आपूर्ति
उन्नाव। एक्सईएन ट्रांसमिशन अनूप कुमार ने बताया कि 132 केवी उपकेंद्र बीघापुर पर 33 केबी मेन बस का अनुरक्षण कराए सोमवार को कराया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है। इस दौरान बीघापुर से जुड़े सभी बिजलीघरों की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित हो सकती है। (संवाद)