{"_id":"1dcd720ecdbc86dabbe8cb129986d8e5","slug":"today-and-tomorrow-forecast-rains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 11 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। एक बार फिर किसानों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है। इसके चलते सोमवार और मंगलवार को बारिश हो सकती है। इससे उन किसानों को ज्यादा मुश्किलें उठानी पड़ सकती हैं जिनकी फसल अभी भी नहीं कट पाई है और खेतों में ही पड़ी है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव की आहट रविवार से ही दिखने लगी। दोपहर में ही आसमान में बादल नजर आने लगे। इससे लोगों की धुकधुकी बढ़ गई। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार व मंगलवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो जनपद में 15 से 20 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जो अभी भी अपनी फसल नहीं काट पाए हैं। ऐसे में यदि बारिश होती है उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि अगले दो दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन