{"_id":"61bf783df097bb03fb0511f7","slug":"tire-mounted-on-young-man-who-fell-from-tractor-unnao-news-knp670525257","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरा पड़ने से ट्रैक्टर से नीचे गिरा युवक, टायर चढ़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौरा पड़ने से ट्रैक्टर से नीचे गिरा युवक, टायर चढ़ने से मौत
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। खेत की जुताई के दौरान चालक की सीट पर बैठा उसका बहनोई दौरा पड़ने से नीचे गिर गया। टायर चढ़ने से बहनोई की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहरापुर के मजरा ककरिहापुरवा निवासी सुनील कुमार (33) की ससुराल सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमालुद्दीनपुर में है। सुनील का साला चिरौंजीलाल रविवार सुबह ट्रैक्टर लेकर बांगरमऊ मंडी में धान की फसल बेचने गया था। इस दौरान बहनोई सुनील ने फोन कर उसे खेत जोतने के लिए अपने गांव बुला लिया। ट्रैक्टर लेकर पहुंचा चिरौंजीलाल बहनोई के खेत की जुताई करने लगा। सुनील भी ट्रैक्टर पर बैठ गया।
अचानक दौरा पड़ने से सुनील नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया उसे कुचलता हुआ निकल गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लखनऊ लेकर भागे। रास्ते में सुनील की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सुनील को दौरा पड़ने से से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। सुनील की मौत से बेटे नीरज, सोनू व बेटी संतोषी, कामिनी व पत्नी सीता का रो-रोकर बुरा हाल है।