फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tippers took 1.50 lakh by putting itching powder on the young man

Unnao Crime: युवक पर डाला खुजली वाला पाउडर, फिर 1.50 लाख ले गए टप्पेबाज, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 06 Apr 2023 12:16 AM IST
सार

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के ब्लॉक रोड निवासी महेश प्रसाद ने बुधवार को बैंक से 1.50 लाख रुपये निकाले थे। फायर स्टेशन कार्यालय मोड के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके शरीर पर खुजली वाला पाउडर फेंक दिया।

विज्ञापन
Tippers took 1.50 lakh by putting itching powder on the young man

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक से 1.50 लाख रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे युवक पर बाइक सवार टप्पेबाजों ने खुजली वाला पाउडर डाल दिया। शरीर में खुजली होने पर युवक साइकिल खड़ी कर खुजाने लगा, तो टप्पेबाज झोला लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के ब्लॉक रोड निवासी महेश प्रसाद ने बुधवार को बैंक से 1.50 लाख रुपये निकाले थे। रुपयों से भरा झोला उसने साइकिल के कैरियर में लगा लिया। फायर स्टेशन कार्यालय मोड के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके शरीर पर खुजली वाला पाउडर फेंक दिया।
विज्ञापन

वह साइकिल रोक कर शरीर खुजलाने लगा, तभी टप्पेबाज झोला लेकर भाग निकले। महेश ने शोर मचाया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed