फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   tiger,unnao,combing

फिर नजर आया बाघ, अफसर बोले कुत्ते के पैरं के निशान हैं

Tue, 05 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
tiger,unnao,combing
हसनगंज (उन्नाव)। क्षेत्र में सोमवार को भी बाघ की दहशत रही। ग्रामीणों ने सुबह बाघ दिखने की बात कही और दहशत छा गई। वहीं वन विभाग की टीम को कहीं बाघ के पदचिह्न नहीं दिखे। अफसरों का कहना है कि जो निशान मिले हैं, वह कुत्ते के हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के तेगापुर गांव के बाहर शनिवार देर शाम आम के बाग के पास टहलते बाघ का वीडियो बनाकर किसान ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद वन विभाग की चार सदस्यीय टीम ने गांव पहुंचकर कांबिंग की। हालांकि 72 घंटे बाद भी वन विभाग की टीम को सुराग हाथ नहीं लगा। वन विभाग के दरोगा सुभाष चंद्र व श्रीकांत त्रिवेदी के अनुसार, कहीं भी बाघ के पंजे का निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव के ही कैलाश, रामदुलारी, कल्लू, रामचंद्र व राजकुमार खेत में गेहूं काटने गए थे। सभी ने फिर बाघ देखने का दावा किया। वन विभाग के अभी तक बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे व जाल की व्यवस्था न करने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि 72 घंटे बीतने के बाद भी डीएफओ गांव नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी देवदत्त पाल ने बताया कि टीम गांव में लगातार कांबिंग कर रही है। क्षेत्र में आम के बाग के कारण पदचिह्न नहीं दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने जो निशान बताए हैं, वो कुत्ते के हैं। फिर भी ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed