फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Throw a nine-month-old baby in the bushes

नौ माह के बच्चे को झाड़ियों में फेंका

Fri, 26 Mar 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Throw a nine-month-old baby in the bushes
बबलू की गोद में झाड़ियों में पड़ा मिला बच्चा। - फोटो : UNNAO
अचलगंज। बंदीपुरवा गांव के पास सड़क किनारे कपड़े में लिपटा नौ माह का बच्चा झाड़ियों में पड़ा मिला। उस मार्ग से गुजर रहे साइकिल सवार युवक ने रोने की आवाज सुनकर उठा लिया। माता-पिता न मिलने तक बच्चे को युवक की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

त्रिभुवनखेड़ा-खन्नापुरवा मार्ग पर बंदीखेड़ा गांव के किनारे झाड़ियों में नौ महीने का मासूम कपड़े में लिपटा पड़ा हुआ था। उधर से गुजर रहे सुपासी गांव निवासी बबलू पुत्र रामकुमार को बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। वह रुके और कपड़े में लिपटे बच्चे को उठा लिया। आसपास लोगों से जानकारी की लेकिन कहीं पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस दौरान वहां आसपास लोगों की भीड़ लग गई। बदरका चौकी इंचार्ज वीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी बच्चे के माता-पिता की जानकारी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बच्चा गुलाबी व सफेद रंग के कपड़े पहने हुए है। कुछ पता न चलने पर पुलिस ने बच्चे को बबलू को यह कहते हुए दिया कि जब तक इसके माता-पिता का पता नहीं चल जाता वह इसकी परवरिश करेगा। बच्चे को लेकर ग्रामीणों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं रहीं। थानाध्यक्ष राघवन कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के माता-पिता का कहीं पता नहीं चला है। पता लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed