फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three temporary shops burnt down in fire, loss worth lakhs

Unnao News: आग से तीन अस्थाई दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान

Thu, 07 Dec 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three temporary shops burnt down in fire, loss worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीघापुर। बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर के सामने सड़क किनारे अस्थाई तीन दुकानों में बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। पीड़ितों के अनुसार करीब 3.50 लाख का नुकसान हुआ है। बताया कि एक महीने में यह दूसरी घटना हुई है।

बारासगवर थानाक्षेत्र के बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर परिसर में सड़क किनारे टेंट, कनात लगाकर अस्थाई दुकानों में प्रसाद व कास्मेटिक आदि बेचने वालों में सीमा, शकुंतला और गुड्डन की दुकानों में बुधवार रात करीब दो बजे आग लग गई। दुकानों का सारा सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल पंप और हैंडपंप से पानी लेकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदारों के अनुसार आग से 3.50 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इससे पहले एक नवंबर की रात को भी सात दुकानों में आग लगी थी। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed