फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three smugglers arrested with 65 boxes of liquor

एक्स्प्रेसवे के रास्ते शराब तस्करी का पुलिस ने किया भांड़ाफोड़

Tue, 06 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 65 boxes of liquor
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते हो रही शराब की तस्करी का पुलिस ने खुलासा किया है। मटरिया गांव के पास पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार रात 65 पेटी शराब के साथ तीन तस्करों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि दो लग्जरी गाड़ियों से बरामद शराब की कीमत 7.80 लाख रुपये है। आरोपियों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें एक सिपाही देवेश पाल को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन

स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे से तस्कर दो लग्जरी गाड़ियों में हरियाणा प्रांत की शराब ले जा रहे हैं। इस पर वह कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय के साथ पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। चेकिंग होते देखकर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। टीम ने दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में शराब की पेटियां मिलीं। आरोपियों ने अपना नाम फरीदाबाद जिले के थाना सारंग के चौक नगला निवासी राहुल कुशवाहा, बिहार के थाना वसीमनगर समस्तीपुर के सतमनपुर निवासी पप्पू कुमार महतो व बिहार के थाना वालिसनगर के हासा निवासी सोनू कुमार महतो बताया है। तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ियों में एक गाजियाबाद के जोगिंदर के नाम दर्ज है। दूसरी बिहार के बेगू सराय निवासी विवेक कुमार के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 में खरीदकर एक हजार की बेचते थे बोतल
तस्करी करने वाले फरीदाबाद से 250 रुपये में एक बोतल शराब खरीदते थे। वाहनों से ले जाकर बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रति बोतल 1000 रुपये की दर से बेचते थे। चर्चा है कि पकड़ी गई एक गाड़ी रविवार दोपहर करीब एक बजे डिवाइडर से टकराई थी। दूसरी गाड़ी भी वहां रुक गई थी। यूपीडा के एक अधिकारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed