{"_id":"69274ec8f5b24996f30e0304","slug":"three-people-including-father-and-son-were-booked-for-shooting-a-young-man-unnao-news-c-221-1-uno1001-140938-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक को गोली मारने की घटना में पिता-पुत्र सहित तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक को गोली मारने की घटना में पिता-पुत्र सहित तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फोटो- 32
पिता की तहरीर पर हुई कार्रवाई, घायल का कानपुर में चल रहा इलाज
पुलिस घटना के समय नामजद आरोपियों की निकलवा रही लोकेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक। दही थाना के रायपुर बुजर्ग गांव में मंगलवार रात हुए गोलीकांड में युवक के घायल होने की घटना में बुधवार को पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित तीन पर हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। गोली सिर में दाहिनी ओर छूते हुए निकलने से घायल युवक का इलाज कानपुर हैलट में चल रहा है। बुधवार को पीड़ित के घर के बाहर सन्नाटा छाया रहा, पुलिस भी तैनात नहीं दिखी।
दही थानाक्षेत्र के रायपुर बुजर्ग गांव में मंगलवार रात 8:15 बजे घर के बाहर बैठे भोला सिंह (35) पुत्र रामबहादुर को गोली मारी गई थी। गोली सिर में दाहिनी ओर छूते हुए निकली थी। पुलिस ने जांच की थी और पीड़ित के साथ आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए थे। बुधवार को रामबहादुर ने गांव के कोमल यादव, उसके पिता सियाराम यादव और थानाक्षेत्र के गजौली गांव निवासी मिथलेश उर्फ मिठल्ले पर हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस घटना के समय उनकी लोकेशन निकलवा रही है। हालांकि एसओ अभी गिरफ्तारी से इन्कार और जांच जारी होने की बात कह रहे हैं। चर्चा है कि भोला के ओरहर निवासी चचेरे बहनोई कल्लू का विवाद मिथलेश उर्फ मिठल्ले से पहले हुआ था, उस समय भोला बचाव में गए थे, उसकी भी रंजिश मानी जा रही है।
दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भोला के पिता रामबहादुर की तहरीर के आधार पर कोमल, उसके पिता सियाराम यादव और मिथलेश उर्फ मिठल्ले पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन निकलवाने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अगर घटना में शामिल मिलते हैं तो जेल भेजा जाएगा।