फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   three passenger trains will run again

उन्नाव : तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा

Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
three passenger trains will run again
उन्नाव। कोरोना काल से बंद चल रहीं तीन पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। झांसी-लखनऊ पैसेंजर आज से शुरू होगी। इन ट्रेनों से चलने से उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर के करीब 40 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में झांसी-लखनऊ, रायबरेली-कानपुर और कानपुर-अनवरगंज पैसेंजर ट्रेन का संचालन कोरोना काल से बंद है। इस कारण छात्रों, व्यापारियों, किसानों को परेशानी होती है। अब इन ट्रेनों संचालन फिर शुरू होगा।
विज्ञापन

झांसी-लखनऊ पैसेंजर चार अगस्त को उन्नाव जंक्शन पर सुबह 9:30 बजे आएगी। रात में 12 बजे लखनऊ से उन्नाव पहुंचेगी। कानपुर-अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर आठ अगस्त से बहाल होगी। अनवरगंज से ट्रेन रात 2:40 बजे चलेगी तथा उन्नाव, बीघापुर, लालगंज, ऊंचाहार होकर सुबह 9 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव स्टेशन पर ये ट्रेन 3:20 बजे पहुंची। कानपुर-रायबरेली पैसेंजर ट्रेन आठ अगस्त से चलेगी तथा उन्नाव में शाम पांच बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में सुबह 8:10 बजे उन्नाव पहुंचेगी। दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों की परेशानी खत्म होगी।
तीन पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मंजूरी मिल गई है। इनके चलने से उन्नाव, रायबरेली के लोगों को बहुत सहूलियत होगी। - एचएस मेहंदी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed