फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   three murder

24 घंटे में तीन हत्याओं से थर्राया जिला

Wed, 10 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 10 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
three murder
उन्नाव। चौबीस घंटे के अंतराल में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला तकीनगर में सट्टे की रकम को लेकर चले आ रहे विवाद में मंगलवार तड़के एक युवक की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो भीड़ ने शहर के मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एएसपी के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद भीड़ सड़क से हटी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बिहार थानाक्षेत्र में सोमवार रात करीब एक बजे पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले हमलावरों ने घर में घुसकर एक महिला को सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे अजगैन थानाक्षेत्र में युवक ने सोते समय पत्नी के सीने में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सट्टे की बकाया रकम मांगने पर युुवक की गोली मारकर हत्या

उन्नाव। शहर के मोहल्ला तकीनगर निवासी फिरोज (20) पुत्र अशफाक का तालिब सरांय मोहल्ला निवासी सूफियान और अंगद से सट्टे की रकम के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पिता के मुताबिक आरोपी और उनके साथी पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। सोमवार रात को सूफियान ने फिरोज की बहन गुड़िया के मोबाइल पर फोन किया और धमकाते हुए कहा कि उसका भाई सुबह का सूरज नहीं देख पाएगा। इसके बाद मंगलवार तड़के करीब चार बजे सूफियान ने फिर फोन किया और धमकी दी।
विज्ञापन


इसपर गुड़िया ने अपने भाई को फोन थमा दिया। पिता के मुताबिक बात करने के बाद फिरोज घर से निकल गया और काफी देर तक नहीं लौटा। इसके बाद बेटी ने उसे घटना की जानकारी दी। वह बेटे को तलाशने के लिए घर से बाहर निकला तो घर से कुछ दूर भरत मिलाप मैदान के पास फिरोज का शव पड़ा मिला। उसकी हत्या कनपटी में गोली मारकर की गई। पिता ने पुलिस को सूचना दी। मगर कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो लोग भड़क गए और शव को उठाकर आईबीपी चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस और सीओ गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए पीएसी बुला ली गई। इसके बाद एसपी एमपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव भी पहुंचे और लोगों को हत्यारों को गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सूफियान और अंगद समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला को उतारा मौत के घाट  
बीघापुर। बिहार थानाक्षेत्र के बीरमपुर गांव के मजरा मलौना निवासी राजकिशोर की पत्नी केशकली की पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के पति के मुताबिक जमीनी रंजिश है। घटना के समय मृतका घर पर अकेली थी। राजकिशोर के मुताबिक सोमवार रात करीब बारह बजे उसके पिता श्रीपाल की तबियत खराब हो गई। वह उन्हें बाइक में बैठाकर पास के केदार खेड़ा गांव में राधेलाल के पास दवा लेने चले गए। इसी बीच मौका पाकर पड़ोसी पीछे से छत पर चढ़ गए और छत पर सो रही पत्नी केशकली (40) पर धारदार हथियार से हमला किया और पिर सीने में गोली मार दी। राजकिशोर के मुताबिक करीब एक बजे वह पिता को दवा दिलाकर लौट रहा था तो पड़ोस में रहने वाले असलहों से लैस अपने पुराने दुश्मन रामसजीवन, सहदेव, विश्वनाथ, राहुल और कल्लू घर से निकलकर भागते हुए देखा। वह सीधे पत्नी के पास पहुंचा तो खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

रुपये की मांग पूरी न हुई तो पत्नी के सीने में उतार दी गोली

अजगैन। थाने के पास स्थित बक्तूखेड़ा गांव में एक महिला की उसके ही पति ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मृतका का पिता गांव पहुंचा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

इसी थानाक्षेत्र के दौलतखेड़ा गांव निवासी मृतका के पिता शिवबरन सिंह ने बताया कि वर्ष 2006 में उसने बेटी अनीता का शादी की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दामाद महेंद्र सिंह रुपयों की मांग कर रहा था और मांग पूरी न होने पर मारपीट करता था। शिवबरन के मुताबिक इस बार महेंद्र ने दो लाख रुपये की मांग की थी जो वह पूरी नहीं कर पाया। इसी के चलते उसकी अनीता (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के बच्चों से भी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के बेटे आयुष (7) ने काफी जानकारी मिली है। घटना के समय उसके तीन बच्चे भी घर में थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed