{"_id":"67bf565a9e9af7836b04da16","slug":"three-including-kanwariya-and-security-guard-died-on-the-highway-unnao-news-c-221-1-uno1001-127489-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर कांवड़िया, सिक्योरिटी गार्ड सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर कांवड़िया, सिक्योरिटी गार्ड सहित तीन की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कांवड़िया-सिक्योरिटी गार्ड सहित तीन की मौत हो गई। एक की जिला अस्पताल और दो ने कानपुर हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अचलगंज थानाक्षेत्र के टीकाखेड़ा गांव निवासी रज्जन यादव (55) तीन साल से सदर कोतवाली के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सदर कोतवाली के एआरटीओ कार्यालय के पास बने ढाबे में काम करते थे। मंगलवार रात वह गुमटी से मसाला लेने जा रहे थे। तभी बाइक की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए थे, पुलिस जिला अस्पताल लाई थी, गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी सुंदारा और बच्चों में मुनीम, सोनू और तीन बेटियां हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
दूसरी घटना अजगैन कोतवाली के रवनहार गांव निवासी रामबालक लोधी (55) सरस्वती मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। 16 फरवरी की दोपहर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पक्षी विहार के सामने वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए नवाबगंज सीएचसी लाया गया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। भतीजे अरुण ने बताया कि मृतक के छह बच्चों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। पति की मौत से पत्नी सियादुलारी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अचलगंज थानाक्षेत्र के बंथर के पास वाहन की टक्कर से जालौन जिला व कोतवाली के गांव खनुवा निवासी यतेंद्र सिंह ऊर्फ मीनू (38) पुत्र विनोद कुमार जाटव की मौत हो गई। वह 21 फरवरी को दोस्तों के साथ पैदल जल लेकर बाराबंकी लोधेश्वर मंदिर गया था। 25 फरवरी को पैदल लौटते समय हाईवे पर बंथर के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गया। छोटे भाई राघवेंद्र उर्फ चीनू ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती करते थे। पत्नी अंजना बेटी दिव्या सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।