फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three hours jammed due to truck failure on Lucknow-Kanpur highway

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रक खराब होने से तीन घंटे जाम

Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three hours jammed due to truck failure on Lucknow-Kanpur highway
मंगलवार रात लखनऊ कानपुर हाइवे पर जाम में फसे वाहन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग पर रात 10 बजे ट्रक के खराब होने से जाम लग गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा पाती, शहर के गदनखेड़ा से जाजमऊ गंगापुल तक वाहनों की कतारें लग गईं। दो घंटे मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवा पाई। इस दौरान बरात में जाने वाले कई वाहन भी फंसे रहे। रात करीब एक बजे वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। यातायात सामान्य होने में सुबह के तीन बज गए।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहा के पास मंगलवार रात 10 बजे कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर एक ट्रक खराब हो गया। सहालग तेज होने से हाईवे पर वाहनों का आवागमन और अधिक था। ट्रक के खराब होने से जाम लगने लगा। पहले निकलने की होड़ में वाहन दूसरी गलत लेन से निकलने लगे। इससे वाहन उलझ गए और दोनो लेन पर वाहनों की कई किमी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची गंगाघाट और अचलगंज थाना पुलिस ने जाम खुलवाने में दो घंटे मशक्कत की तब वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

हाईवे पर जाम लगने से गदनखेड़ा चौराहा पर रायबरेली की ओर आने व जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। जिससे इस मार्ग पर भी लगभग 5 किमी दूर तक जाम लग गया। चौकी पुलिस ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को आगे बढ़ाया। रास्ते में कई गेस्ट हाउस पड़ने व सड़क पर अगवानी होने से जाम के हालात और बिगड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन चालक अजगैन-मोहान-लखनऊ मार्ग से निकलते हैं। इससे इस मार्ग पर अक्सर जाम लगता है और सड़क भी क्षतिग्रस्त है। मऊरानी, बांदा, हमीरपुर, कालपी से मौरंग, कबरई, झांसी से गिट्टी, मौरंग व बालू लदे ट्रक लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टोलटैक्स से बचने के लिए दही चौकी होते हुए मंगतखेड़ा पहुंचते हैं। जबकि कुछ ट्रक कालूखेड़ा होते हुए मोहनलालगंज से सुल्तानपुर, अमेठी, मोहनलालगंज, हैदरगढ़, गोसाईगंज, बाराबंकी, फैजाबाद तक पहुंचते हैं। रोज सैकड़ों ट्रक अजगैन-मोहान लिंक मार्ग से लखनऊ, बांगरमऊ, हरदोई जाते हैं। इससे ट्रक चालकों को प्रति वाहन 400 रुपये टोल टैक्स बचता ही साथ ही ओवर लोड वाहनों की चेकिंग और जाम से बच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed