फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three brothers died in a bike collision with a dumper

Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक तीन भाइयों की मौत

Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three brothers died in a bike collision with a dumper
रोते-बिलखते परिजन।  - फोटो : रोते-बिलखते परिजन।
पाटन (उन्नाव)। बिहार-बक्सर मार्ग पर रविवार रात डंपर की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो जुड़वा और एक मौसेरे भाई की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार मृतकों के दो अन्य भाई घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। बाइक सवार सभी लोग शादी में तंदूरी रोटी बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी अरबाज खान (16) पुत्र आमिर, जुड़वा भाई आदिल (16) और बड़ा भाई अरमान (20), भगवंतनगर निवासी मौसेरा भाई सरफराज (22) पुत्र मो. सीनियर और अल्ताफ दो बाइकों से मौरावां के दिग्पालगंज पठई में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में तंदूरी रोटी बनाने गए थे। रात करीब दो पांचों भाई दो बाइकों से घर लौट रहे थे। बिहार-बक्सर मार्ग पर सरायं मनिहार स्थिति ईंट भट्ठा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सरफराज की बाइक में टक्कर मार दी, इससे दोनों बाइकें टकराईं और पांचों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पांचों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सरफराज, अरबाज और आदिल को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार अरमान और आफताब का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण पाठक ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। डंपर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ जन्मे और साथ ही तोड़ा दम
पाटन। घटना का शिकार हुए अरबाज और आदिल जुड़वा भाई थे और वर्ष 2009 में जन्म हुआ था। रविवार रात सड़क दुर्घटना में दोनों ने एक साथ दम तोड़ दिया। पिता आमिर खान की दो साल पहले ब्लड कैंसर से मौत हो गई थी। मृतक अरबाज चार भाई थे, जिसमें तीसरा भाई अरमान (20) जो दूसरी बाइक चला रहा था, गंभीर रूप से घायल है। आर्यन खान सबसे छोटा भाई है। पहले पति और अब दो बच्चों की एक साथ मौत से मां नसरीन बानो को गहरा आघात पहुंचा है। भगवंतनगर निवासी मृतक सरफराज दो भाई थे। छोटा भाई अल्ताफ दूसरी बाइक में था और वह भी घायल है। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां आसमां, छोटा भाई सूफियान और अन्य परिजन बेहाल हैं। सूफियान ने बताया कि पिता कैटर्स का काम करते हैं। उसी में सब लोग काम करते थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed