{"_id":"65f33b482be04ad039014966","slug":"three-arrested-for-stealing-luggage-of-railway-passengers-unnao-news-c-221-1-uno1004-111494-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
उन्नाव। ट्रेन व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के पर्स, मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का मोबाइल, अंगूठी और रुपये बरामद हुए हैं।
रेलवे पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के चलते यात्रियों की भीड़ बढने के चलते ट्रेनों और स्टेशन पर चोरी, लूट, जहर खुरानी की घटनाएं रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को जीआरपी दारोगा राममोहन, हेड कांस्टेबल अजय शुक्ला ने प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा, उसने अपना नाम अभिषेक सिंह और रायबरेली जिले के ग्राम बन्नामऊ निवासी बताया। उसकी निशानदेही पर इसी गांव के आकाश सिंह और शिवम सिंह को पकड़ा। तीनों ने ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चोरी करने की बात कबूली।
विज्ञापन
तलाशी में एक मोबाइल, दो अंगूठी, मंगलसूत्र और 7200 रुपये बरामद किए। जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा दिया गया। संवाद