फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   three arrest

खेतों में दबा रहे अवैध शराब, दो गिरफ्तार

Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
three arrest
भट्ठी नष्ट करते व जमीन में दबाकर रखी गई शराब निकालती आबकारी टीम। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। चुनाव के दौरान अवैध रूप से शराब बनाने का कारोबार भी बढ़ गया है। पुलिस व आबकारी विभाग से बचने के लिए खेतों में जमीन के अंदर ड्रमों में शराब छुपाकर रखी जा रही है। मंगलवार को पुरवा और मौरावां में टीम ने 160 लीटर शराब बरामद कर लहन नष्ट कराया। दो लोगों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चुनाव में खपाने के लिए बड़ी मात्रा में तैयार की जा रही अवैध शराब ने आबकारी व पुलिस टीम की नींद उड़ा दी है। मौरावां, पुरवा, बिहार हसनगंज व फतेहपुर चौरासी के कटरी के क्षेत्रों में भट्ठियां धधक रहीं हैं। मंगलवार को आबकारी टीम ने मौरावां के जनवारनखेड़ा, असरेंदा व कुटीखेड़ा की साप्ताहिक बाजार में दबिश देकर 100 लीटर अवैध शराब बरामद कर एक क्विंटल लहन नष्ट करया।
विज्ञापन

दो भट्ठियां नष्ट कीं। चित्ताखेड़ा गांव निवासी शिवकुमारी को गिरफ्तार किया है। वहीं सदर कोतवाली पुलिस ने करोवन सलेमपुर निवासी सचिन कुमार को 60 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह में की गई कार्रवाई
आबकारी विभाग ने चार माह में 3122 जगहों पर दबिश देकर 412 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। 14822 लीटर शराब बरामद की। 52 क्विंटल लहन नष्ट कर 113 को जेल भेजा है। 54 महिलाओं को भी शराब के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed