{"_id":"575478864f1c1b903c109b68","slug":"thousands-expected-to-raising-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों लोगों को जगी पेयजल की उम्मीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों लोगों को जगी पेयजल की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन की मरम्मत करते नगर पालिका के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दस दिनों से फटी पड़ी पाइप लाइन की रविवार को पालिका ने मरम्मत शुरू करवाई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों में पानी मिलने की उम्मीद फिर से जग गई है।
नगर के मोहल्ला मन्नी बिहारी पुरम के पास करीब दस दिन पूर्व पालिका की मुख्य पाइप लाइन फट गई थी। इसके बाद से यहां से आगे रहने वाले हजारों लोगों को पानी की परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा था। इसकी शिकायत नगर पालिका अधिकारियों से कई बार की गई। इन्हाेंने सुनवाई नहीं की।
इससे क्षेत्र के करीब 10 हजार लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र के सुधीर गोस्वामी, विनायक दीक्षित, किशोर सविता, दिलीप कुमार सहित सैकड़ों लोगों की ओर से लगातार किए गए प्रयासों के बाद पालिका कर्मचारियों की नींद रविवार हो टूटी। विभागीय कर्मचारियों ने पाइप लाइन टूटने के स्थान पर खुदाई की और इसकी मरम्मत करने का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
रविवार सुबह से चल रही पाइप लाइन मरम्मत का कार्य देर शाम तक पूरा नहीं किया जा सका। कर्मचारियों ने बताया कि पाइप लाइन का फाल्ट ढूंढ लिया गया है। सोमवार को मरम्मत कर सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।