फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   'Those who give opinions in the case of AMU go to Pakistan'

‘एएमयू के मामले में राय देने वाले पाकिस्तान चले जाएं’

Sat, 18 Jul 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
'Those who give opinions in the case of AMU go to Pakistan'
राज्य मंत्री मोहसिन रजा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की एक हिंदू छात्रा के ट्वीट (जिसमें उसने हिंदू लड़कियों को एएमयू के हॉस्टल में खुद को ढक कर रखने का दबाव डाले जाने की बात लिखी है) पर हज वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने तीखा हमला बोला। कहा कि एएमयू के मामले में जो राय देते घूम रहे हैं, बेहतर होगा वह पाकिस्तान चले जाएं।
विज्ञापन

कहा कि यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं। देश में कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो भारत को बांटने वाली हैं। उनको सलाह है कि वह तालिबान, पाकिस्तान जाएं। यह आजाद देश हमारा है, अखंड भारत है। योगी सरकार में पूरी तरह से कानून का राज है। अपने गृह नगर सफ ीपुर आए राज्यमंत्री ने राजस्थान मामले में कहा कि जिस तरह से देश में कांग्रेस आज हाशिए पर है उसका सीधा अर्थ यही है कि वहां पर युवाओं के लिए कोई जगह नहीं है। उस पार्टी में लोकतंत्र नहीं है। राजशाही है।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास को खाली कराने के सवाल पर मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने उस भवन को गलत तरीके से लेकर रखा था। भारत और चीन के विवाद पर मोहसिन रजा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सेना के बीच में बैठ कर बता दिया कि हम अपनी सेना के साथ खड़े हैं। हम 1 इंच जमीन देने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed