फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   This time the man of fruits will be in every common hand

इस बार हर आम हाथ में होगा फलों का राजा

Thu, 20 Feb 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
This time the man of fruits will be in every common hand
हसनगंज में आम की आग की धुलाई करता मजदूर। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। इस बार आम का ऑन ईयर होने से अच्छा उत्पादन होने की संभावना बढ़ गई है। पेड़ोें में बौर आने की शुरुआत हो चुकी है। इससे उत्पादकों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। उद्यान विभाग और आम उत्पादक इस सीजन में फलों के राजा आम के तगड़े उत्पादन की संभावना हैं। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आम के शौकीनों का रेट सुनकर मुंह नहीं बनेगा बल्कि उन्हें कम दाम पर आम उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

जिले में सफीपुर, हसनगंज, औरास, फतेहपुर चौरासी व मियागंज क्षेत्र आम पट्टी के लिए प्रसिद्ध हैं। लगभग 37 हजार हेक्टेअर के क्षेत्रफल में आम के बाग फैले हुए हैं। उद्यान विभाग के मुताबिक, आम उत्पादन में ऑन और ऑफ ईयर का क्रम चलता है। ऑन ईयर में 75 से 80 क्विंटल प्रति हेक्टेअर का उत्पादन होता है जबकि आफ ईयर होने पर उत्पादन घटकर करीब आधा ही रह जाता है। इस बार ऑन ईयर होने से लगभग 27-30 लाख क्विंटल आम का रिकार्ड उत्पादन होने की संभावना है। पिछले साल ऑफ ईयर होने से आम महंगा बिका था। शौकीन लोग रेट सुनकर उदास हुए और आम का मजा नहीं ले पाए थे। इस बार ऐसा होने की उम्मीद नहीं है। इस वर्ष आम का तगड़ा उत्पादन होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस व्यापार में मुनाफे की संभावना को देखते हुए काफी व्यापारियों ने पहले ही आम के बाग खरीद लिए हैं। बाग खरीदने वाले व्यापारियोें में जिले के ही नहीं बल्कि दूसरे जनपदों के भी शामिल हैं। हसनगंज क्षेत्र मैंगो बेल्ट के नाम से जाना जाता है। यहां के अधिकांश किसान आम के बाग के भरोसे ही रहकर साल भर अपना परिवार चलाते हैं। दूसरे नंबर पर सफीपुर क्षेत्र है। आम के उत्पादन पर मियागंज क्षेत्र तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दशहरी, लगड़ा, चौसा, लखनऊवा व बजरी आम की वैराइटी का उत्पादन होता है। इसके अलावा रामकेला आम भी काफी मात्रा में होता है लेकिन यह केवल अचार के लिए प्रयोग किया जाता है। दशहरी आम खाड़ी देशों में निर्यात भी होता है। इसके अलावा दशहरी देश के अन्य राज्यों कोलकाता, पूर्वांचल, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों में भी जाता है।

जिला उद्यान अधिकारी महेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार आम का ऑन ईयर है। जिस कारण उत्पादन अच्छा होने का अनुमान है। हालांकि अभी आम के पेड़ों में बौर निकल रहा है। इस बार ठंड ज्यादा समय तक पड़ने से कुछ देर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed