फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   This time the budget of 4.93 billion in the district plan

इस बार जिला योजना में 4.93 अरब का बजट

Thu, 06 Feb 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
This time the budget of 4.93 billion in the district plan
इस बार शासन ने जिला योजना में 4.93 अरब का भारीभरकम बजट निर्धारित किया है। अगले वित्तीय वर्ष में जिले के विकास पर यह धनराशि खर्च की जाएगी। इसके लिए 42 विभाग कार्ययोजना तैयार में जुटे हुए हैं। आगामी 15 फरवरी को प्रस्तावित जिला योजना की बैठक में इन विभागों के प्रस्तावों पर प्रभारीमंत्री की उपस्थिति में मुहर लगेगी।
विज्ञापन

शासन से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 4 अरब 93 करोड़ 83 लाख रुपये का बजट दिया गया है। इसी धनराशि के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी, वन व एनआरएलएम समेत 45 विभाग अपनी कार्ययोजना देंगे।
विज्ञापन

कार्ययोजना को हरी झंडी प्रभारी मंत्री देंगी। आगामी 15 फरवरी को जिला योजना की बैठक प्रस्तावित है। बैठक की अध्यक्षता जिले की प्रभारी मंत्री कमल रानी वरुण करेंगी। प्रभारी मंत्री के सामने विभाग अपनी कार्ययोजना रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में चर्चा होने के बाद कार्ययोजना को मंजूरी दी जाएगी। फिर इसे शासन को भेज दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने जिले की कई सड़कों का प्रस्ताव देने की कार्ययोजना तैयार की है।
प्राविधिक शिक्षा से संबंधित तीनों पालिटेकिभनक तथा समस्त आईटीआई के प्रस्ताव भी दिए जाएंगे। स्वास्थ्य एवं जिला चिकित्सालयों का आधुनिकीकरण का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया जा सकता है। यह धनराशि 1 अप्रैल 2020 से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष में खर्च की जानी है।
मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए जिला योजना की 5 मार्च 2019 को हुई बैठक में 4.49 अरब की कार्ययोजना रखी गई थी। पूर्व प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने इसे मंजूरी देते हुए शासन को भेज दिया था।

हालांकि शासन से कई विभागों के प्रस्ताव काट दिए गए थे। जिससे कई कार्यालयों को पैसा नहीं मिल पाया था। फिर भी जिन विभागों को पैसा नहीं मिल पाया था वह इस वित्तीय वर्ष में धनराशि मिलने की उम्मीद में फिर से बजट तैयार कर रहे हैं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजदीप वर्मा ने बताया कि जिला योजना की बैठक अब 15 फरवरी को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed