फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   'This is the only resolution that will make India new'

एकमात्र संकल्प यही अब भारत नया बनाएंगे

Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
'This is the only resolution that will make India new'
पाटन। विकास खंड सुमेरपुर के ग्राम विजयी खेड़ा में पंचवटी परिवार ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें एकमात्र संकल्प यही अब भारत नया बनाएंगे जैसी पंक्तियां सराही गईं।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन का शुभारंभ हैदरगढ़ बाराबंकी के ब्लाक प्रमुख प्रवेश सिंह ने किया। लखनऊ की कवयित्री सोनी मिश्रा ने वंदना दे दे तारों की झंकार मैया को सुनाई। कवि सुरेश फक्कड़ ने कविताओं से खूब वाहवाही लूटी। रायबरेली के हास्य कवि मधुप श्रीवास्तव ने मुर्गी ने मुर्गे से कहा अब मत देना बांग, वरना यूपी के सिपाही ले जाएंगे टांग पंक्तियां सुनाई तो लोग ठहाके लगाने लगे। लखनऊ के रचनाकार प्रमोद दुबे ने पाई पाई का हिसाब ले सब को सबक सिखाएंगे, एकमात्र संकल्प यही अब भारत नया बनाएंगे, कविता सुनाई। प्रतापगढ़ के कवि हरि बहादुर हर्ष ने राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। कुमारी निधि सिंह चौहान, फतेहपुर के हास्य कवि समीर शुक्ला ने भी रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पनई कलां पिन्टू सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। रामलखन सिंह, उदयभान सिंह, कैप्टन योगेंद्र सिंह, कैप्टन आर बी सिंह, आनंद मोहन द्विवेदी, जागेश्वर अवस्थी, अनिल सिंह चौहान, मुन्ना मण्डफहा आदि को संतोष सिंह, श्रवण चौहान, प्रमोद सिंह, मेजर विशाल सिंह, आशुतोष सिंह ने सम्मानित किया। संचालन अनिरुद्ध सौरभ, अध्यक्षता अनिल सिंह चौहान ने की। आभार राजकुमार सिंह ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed