फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thirteen hundred people yearn water

पानी को तरस रही तेरह सौ की आबादी

Sat, 06 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 06 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thirteen hundred people yearn water
बीघापुर (उन्नाव)। विकासखंड बीघापुर के ग्राम सभा दांदामऊ की 1300 आबादी पानी के लिए परेशान है। 11 हैंडपंपों में आधे से अधिक 6 माह से खराब पड़े हैं। हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए गांव वालों ने कई बार अधिकारियों से मांग की लेकिन समस्या अभी तक दूर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गांव के वीरेंद्र श्रीवास्तव ने 12 अगस्त 2014 को खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर मांग की थी कि दूषित पानी देने वाले इंडिया मार्का हैंडपंपों के स्थान पर डीप बोर हैंडपंप लगवाए जाएं, ताकि पेयजल समस्या का समाधान हो सके। 10 महीने बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। न तो कोई जिम्मेदार सर्वे करने आया और न ही हैंडंपंपों की मरम्मत हो सकी है।
विज्ञापन


ग्रामीण दूषित बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं लल्लन त्रिवेदी के घर के पास लगे हैंडपंप व फूलचंद्र गुप्ता के घर के पास लगे हैंडपंपों के खराब हो जाने से यहां के लोग लंबी दूरी तय करके दूर दराज के हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर हैं। ठूंठ बनकर खडे़ हैंडपंप पानी देने में पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते गांव वाले पानी के लिए तरस रहे हैं। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विनय राजपाल से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि पहले किसी नेता से चिट्ठी लिखवा कर दो तभी हैंडपंप ठीक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed