{"_id":"69b5a792a3eccd6272070f6a","slug":"thieves-stole-jewellery-and-goods-worth-rs-750-lakh-from-two-houses-unnao-news-c-221-1-uno1001-146832-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चोरों ने दो घरों से पार किए 7.50 लाख के जेवर व सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चोरों ने दो घरों से पार किए 7.50 लाख के जेवर व सामान
विज्ञापन
बीघापुर। बहुराजमऊ गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और ताला तोड़कर 7.50 लाख कीमत के जेवर, बर्तन और कपड़े पार कर दिए। शनिवार को मकान मालिक की भाभी ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं एक पीड़ित ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
कोतवाली क्षेत्र के बहुराजमऊ गांव निवासी निशा चौरसिया ने तहरीर दी है कि उनके देवर राहुल चौरसिया बीमार होने के कारण मुंबई में इलाज कराने दिसंबर महीने में गए थे। घर की देखरेख वह कर रहीं थीं। शुक्रवार रात देवर के घर का ताला बंद कर अपने घर चली आईं। शनिवार सुबह जाकर देखा तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर बक्सों और अलमारी के ताले टूटे थे। देवर राहुल को घटना की जानकारी दी गई। निशा के मुताबिक बक्से और अलमारी में छह लाख के जेवर, पीतल के बर्तन और कपड़े चोर लेकर चले गए।
बहुराजमऊ निवासी अधिवक्ता राहुल सिंह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। राहुल ने बताया कि उनके पैतृक घर के एक कमरे में दादी का सामान रखा रहता था। कमरे का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवर चोरी हो गए हैं। कोतवाल राजपाल ने बताया कि तहरीर आने पर एक घटना में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे की तहरीर नहीं मिली है।