फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thieves in the cold winter

कड़ाके की ठंड में चोरों ने मचाई धमाचौकड़ी

Sun, 14 Jan 2018 12:33 AM IST
unnao
unnao Updated Sun, 14 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves in the cold winter
सीसीटीवी कैमरा तोड़ता हुआ कैमरे में कैद चोर। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में चार अलग अलग स्थानों पर चोरों ने धमाचौकड़ी मचाई। इलेक्ट्रिक दुकान समेत चारो स्थानों से चोर पांच लाख रुपये से अधिक का माल चुरा ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने जांचकर खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मेला आलमशाह के मजरा मलियनपुरवा में चोरों ने छेदीलाल पुत्र पम्मन के घर से 18 हजार की नगदी, एक जोड़ी पायल, मांग बेंदी व कमर पेटी पार कर दी। इसी गांव के कल्लू पुत्र खिलाड़ी के घर से चोरों ने चांदी की पायल, झुमका समेत लगभग 40 हजार रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह मेलाआलमशाह के मजरा अंटवा निवासी विजय पुत्र रामविलास की इलेक्ट्रिक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 12 बंडल तार, 1 इन्वर्टर, 1 बैट्रा व सौर ऊर्जा की प्लेट चुरा लीं। विजय के अनुसार चोर 70 हजार से अधिक रुपये का सामान ले गए। वहीं मदारनगर निवासी रामविलास पुत्र घसीटे की पान की गुमटी को तोड़कर चोर एक हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed