फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thieves in the closed house of Diwan

दीवान के बंद घर में लाखों की चोरी

Sat, 18 Aug 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 18 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves in the closed house of Diwan
मोहल्ला प्रयागनारायण खेड़ा में पुलिसकर्मी के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
 शहर कोतवाली के मोहल्ला प्रयागनारायण खेड़ा में चोरों ने पुलिसकर्मी के बंद घर को निशाना बनाया। मेन दरवाजे का ताला तोड़ घर के अंदर तीन कमरों में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़ करीब पांच लाख के जेवरात व 30 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने जांच की। परिजनों ने स्फिनर डाग बुलाने की मांग की लेकिन पुलिस ने उसे नहीं बुलाया।
विज्ञापन


प्रयागनारायण खेड़ा निवासी दीपक सिंह चौहान पुलिस में है। वह इस समय बाराबंकी जिले के थाना रामनगर में दीवान के पद पर तैनात हैं। दीपक का लखनऊ निवासी ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चलता है। 15 अगस्त को ससुराल पक्ष के लोगों ने बाराबंकी स्थित उसके आवास पर हमला बोला था। दीपक के पिता सत्यनारायण, भाई पंकज, मां माधुरी व बहन सोनी बाराबंकी गए थे।
विज्ञापन


घर में ताला लटक रहा था। चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ा और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ करीब पांच लाख रुपये के जेवरात व तीस हजार की नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने दीपक के कमरे को हाथ नहीं लगाया इससे उनका सामान सुरक्षित बच गया। चोरी होने की मोहल्ले के लोगों को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पंकज मां के साथ घर आया तो चोरी होना पता चला। सूचना पर चौकी इंचार्ज सिविल लाइन अखिलेश तिवारी जांच करने पहुंचे। पंकज का कहना है कि स्फिनर डाग बुलाने की मांग की गई लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि जांच की गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी वकील जगतनारायण श्रीवास्तव के बंद घर को चोरों ने 9 अगस्त को निशाना बनाया था। घर का ताला तोड़कर चोरों ने 1.15 लाख की नगदी व 4 लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए थे। घटना के समय वह अपना कैंसर का इलाज कराने लखनऊ गए थे। वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला था। पुलिस व फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच की थी। लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed