फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   thief caught due to gps

जीपीएस के सहारे पकड़ा चोर

Mon, 04 Jul 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
thief caught due to gps
सोनिक (उन्नाव)। ट्रेडर्स की दुकान में तीन बार चोरी होने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी तो दुकानदार ने इनवर्टर में जीपीएस लगवा दिया। शनिवार रात चोरों ने दुकान से इनवर्टर सहित अन्य सामान पार कर दिया। दुकानदार को जीपीएस से उनकी लोकेशन पता लग गई। पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के बसीरतगंज निवासी दिनेश राठौर की कानपुर-लखनऊ हाईवे पर ट्रेडर्स की दुकान है। दिनेश ने बताया कि उनकी दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी थी। दुकान में सीसीटीवी लगे हैं लेकिन चोर डीवीआर खोल ले गए थे। पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। इस पर दिनेश ने दुकान में लगे इनवर्टर में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा दिया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात चोरों ने फिर दुकान को निशाना बनाया। इनवर्टर, दो बैटरी, एलईडी और नकदी चुरा ले गए। रविवार सुबह दिनेश को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने जीपीएस की मदद से चोरों की लोकेशन पता कर दही थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मझखोरिया गांव से एक चोर को दबोच लिया। उसके पास से चोरी गया सामान बरामद हो गया। आरोपी ने पूछताछ में दो और लोगों के शामिल होने की जानकारी दी। दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही सभी चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed