फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There will be no new place on Bakrid

बकरीद पर नई जगह नहीं होगी कुर्बानी

Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
There will be no new place on Bakrid
पन्नालाल सभागार में धर्मगुरुओं व अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बकरीद, कांवड़ यात्रा, सावन मेला आदि पर्वों को लेकर डीएम ने बैठक की। डीएम ने धर्म गुरुओं एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों से शांतिपूर्ण, सकुुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित पन्नालाल हाल में हुई बैठक में डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि 10 जुलाई बकरीद मनाई जाएगी। इसके बाद सावन की शुरुआत होगी। सावन माह में सोमवार को विशेष कर लोग मंदिर जाते हैं और कांवड़ यात्राएं भी निकलती हैं।
विज्ञापन

कहा कि परंपरागत रूप से जहां बकरों का बाजार लगता है, वहीं पर लगेगा। परंपरागत रूप से जहां नमाज और कुर्बानी होती है, वहीं पर होगी। नई जगह कुर्बानी नहीं होगी। कुर्बानी के बाद जो बचता है, उसके निस्तारण की विशेष व्यवस्था की जाए। नमाज स्थल पर साफ सफाई कराई जाए। कहीं पर नमाज सड़कों पर नहीं होगी। सोशल मीडिया पर मजिस्ट्रेट व पुलिस विशेष नजर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कांवड़ यात्रा व सावन माह के दौरान मंदिरों को जाने वाले रास्तों की साफ सफाई और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले त्योहार परंपरागत तरीके से ही मनाएं। उधर, एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक, सीओ डीपी सिंह और बारासगवर थानाध्यक्ष राजबहादुर ने धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधान तथा संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की। बिहार थाने में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बकरीद और जुमे की नमाज को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में लोगों से समस्याएं जानी गईं। साथ ही बकरीद पर खुले में कुर्बानी न करने को ताकीद कराया गया। आठ जुलाई को जुमे की नमाज और 10 जुलाई को बकरीद का त्योहार शांति के साथ संपन्न कराने के लिए ग्राम प्रधान सहित मस्जिदों के पेश इमाम की बैठक हुई। इसमें कोतवाल अवनीश कुमार सिंह के साथ तहसीलदार श्रीकृष्ण ने कहा कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थान पर नहीं होगी।

चेयरमैन नसीम अहमद ने बताया कुर्बानी ऐसी हो जो कुबूल हो जाए। हमें पूरा ध्यान रखना है कि कोई ऐसी बात न हो, जिससे किसी को ठेस पहुंचे। व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, गुफरान अहमद ,बबलू, नीरज सैनी, राजू चौहान, गजेंद्र सिंह, सोनू पाल भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed