फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There was a jam for 10 hours at Dahi Chowki Tiraha.

Unnao News: दही चौकी तिराहे पर 10 घंटे लगा जाम

Sun, 07 Apr 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 07 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
There was a jam for 10 hours at Dahi Chowki Tiraha.
फोटो-14, 15
विज्ञापन


-मोड़ पर वाहन फंसने से शुक्रवार देररात दो बजे यातायात हुआ बाधित
-एएसपी व सीओ पहुंची, शनिवार दोपहर 12 बजे खुल सका जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक (उन्नाव)। दही चौकी तिराहे पर जाम का झाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार देररात से शनिवार दोपहर तक 10 घंटे जाम में फंसकर वाहन सवार परेशान हो गए। वहीं पूरे दिन यातायात रुक, रुककर निकलता रहा। जिससे भी परेशानी कम नहीं हुई।
बनी सीमा पर निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एलीवेटेड एक्सप्रेसवे के कारण भारी वाहनों को दही चौकी तिराहे से पुरवा की तरफ मोड़ा जा रहा है। शुक्रवार देररात दो बजे एक भारी वाहन ने पहले तो तेजी से सीधे निकलने का प्रयास किया। आगे यातायात पुलिस के बोर्ड रखे होने से वाहन लखनऊ नहीं जा सका। इसके बाद वाहन पुरवा मोड़ की तरफ मुड़ने के लिए वापस होने लगा।
विज्ञापन

गाड़ी में सामान भरा होने के कारण मुड़ने में समय लग गया। वहीं दूसरी तरफ का यातायात न रुकने से वाहन बीच में ही खड़ा हो गया। जिससे लखनऊ जाने वाले रूट पर पीछे अन्य गाड़ियां खड़ी होने शुरू हो गई। देखते ही देखते वाहनों की कतारें लगने लगीं। राजमार्ग होने के कारण यातायात बढ़ने से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किनारे पर बैठे पुलिसकर्मियों के नींद में होने के कारण जाम खुलवाने कोई नहीं पहुंचा। जिससे जाम लंबा खिंचने लगा। देखते ही देखते उन्नाव बाईपास तक वाहन पहुंच गए। जाम में फंसकर लोग परेशान हो गए। सुबह छह बजे पुलिसकर्मियों की नींद खुली तो जाम देख हाईवे पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया।
सबसे पहले आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाना शुरू किया। इसी बीच सुबह का यातायात बढ़ गया जिससे जाम और लंबा खिंचने लगा। यहां तक की सर्विस रोड तक में वाहन फंस गए। इसकी जानकारी होने पर सुबह दस बजे के करीब एएसपी अखिलेश कुमार व सीओ सिटी सोनम सिंह पहुंची।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को लगाकर आड़े तिरछे फंसे वाहनों को निकलवाना शुरू किया। वहीं विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को आगे जाने से रोका गया। जिसके बाद जाम खुलवाने का प्रयास तेज हो सका। दोपहर 12 बजे के करीब यातायात सुचारू हो सका।
इंसेट-1
जाम लंबा देख पैदल ही चले गए लोग
दही चौकी तिराहे पर दोनों लेन में जाम देख रोडवेज बस व अन्य प्राइवेट वाहनों में यात्रा कर रहे लोग पैदल ही उतरकर चलने लगे। तिराहा पार करके आगे जाकर दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। दही पुलिस ने कानपुर से लखनऊ जाने वाली सर्विस रोड पर अंडरपास के पास से घुस रहे वाहनों को आगे जाने से रोक दिया। जिससे सर्विस रोड में भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसकर फैक्टरियों में काम करने वाले समय से नहीं पहुंच सके। जिससे उन्हें बिना काम के ही वापस लौटना पड़ा।

इंसेट-2
आधे घंटे पुरवा मार्ग भी रहा जाम
पुरवा। स्थानीय बस स्टेशन के अचलगंज तिराहे पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे मोड़ने के दौरान डंपर में खराबी आ गई। जिससे डंपर बीच सड़क में रुक गया। इससे दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते एक किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों की मदद से चालक ने किसी तरह से डंपर को किनारे कराया। जिससे आधे घंटे बाद डेढ़ बजे जाम खुल सका। सीओ सोमेंद्र विश्वास ने बताया कि डायवर्जन के चलते मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। शनिवार को डंपर में खराब आने से कुछ समय के लिए जाम लगा था। बाद में यातायात सामान्य हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed